हेलमेट स्वयं और परिवार की रक्षा के लिए जरूरी: षियाज

सिंगरौली : पुलिस अधीक्षक षियाज केएम के नेतृत्व में पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सिंगरौली यातायात पुलिस द्वारा विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।चून कुमारी स्टेडियम तिराहा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान यातायात पुलिस द्वारा दोपहिया वाहन चालकों की चेकिंग की गई। इस दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाते पाए गए वाहन चालकों के विरुद्ध केवल चालानी कार्रवाई करने के स्थान पर उन्हें सड़क सुरक्षा एवं हेलमेट के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।

एसपी द्वारा स्वयं वाहन चालकों को हेलमेट पहनाकर कुल 75 हेलमेट वितरित किए गए। इस दौरान वाहन चालकों को समझाइश दी गई कि हेलमेट केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि स्वयं एवं अपने परिवार की सुरक्षा के लिए आवश्यक है। एसपी ने वाहन चालकों को समझाइश देते हुए कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय चालक के साथ पीछे बैठने वाले व्यक्ति के लिए भी हेलमेट पहनना उतना ही आवश्यक है। उक्त कार्यक्रम में यातायात प्रभारी रोशनी केसरवानी, सूबेदार आशीष तिवारी, सउनि सुरेश शुक्ला, प्रआर आशीष बागरी, विनय सिंह, पुष्पेंद्र चतुर्वेदी, आर प्रवेश, पवन सहित यातायात पुलिस का अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

Next Post

नौगढ़ के पास सड़क की हालत खस्ता

Tue Oct 6 , 2026
सिंगरौली: नगर पालिक निगम सिंगरौली के कचनी-नौगढ़ मार्ग का सड़क इन दिनों बदहाल हालत से गुजर रही है। आलम यह है कि तेलाईमोड़ से लेकर कन्वेयर बेल्ट नौगढ़ तक कई जगह सड़क के किनारे और सड़क में जानलेवा गड्ढे बन गये हैं, जिससे वाहन चालको को, खासतौर पर मोटरसाइकिल वाहन […]

You May Like