सिंगरौली: नगर पालिक निगम सिंगरौली के कचनी-नौगढ़ मार्ग का सड़क इन दिनों बदहाल हालत से गुजर रही है। आलम यह है कि तेलाईमोड़ से लेकर कन्वेयर बेल्ट नौगढ़ तक कई जगह सड़क के किनारे और सड़क में जानलेवा गड्ढे बन गये हैं, जिससे वाहन चालको को, खासतौर पर मोटरसाइकिल वाहन चालको को दुर्घटना ग्रस्त होने की संभावना बनी होती है।
यह समस्या बारिश के सीजन से ही शुरू है। नगर निगम इसपर ध्यान नही दे रहा है। नौगढ़ में सड़क की पटरी भी गड्ढों में तब्दील हो रही है। यहां के आसपास के दुकानदार भी परेशान हैं। यहां के दुकानदारों ने निगमायुक्त का ध्यान आकृष्ट कराया है।
