फ्लाई ऐश की राखड़ से विंध्यनगर-शक्तिनगर मार्ग बेहाल

सिंगरौली : विंध्यनगर से शक्तिनगर मार्ग पर तेलगवां होकर चल रहे फ्लाई ऐश परिवहन ने राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।राखड़ से भरे वाहनों के गुजरते ही सड़क पर धूल और फ्लाई ऐश का गुबार उठ रहा है, जबकि सड़क पर गिर रही राखड़ दोबारा वाहनों के पहियों से उड़कर राहगीरों को परेशान कर रही है। इस स्थिति ने सड़क की सुरक्षा के साथ प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि फ्लाई ऐश परिवहन में निर्धारित सावधानियों का प्रभावी पालन नहीं कराया जा रहा है।

वाहनों को पूरी तरह ढकने, राखड़ में पर्याप्त नमी रखने और परिवहन मार्ग पर नियमित पानी का छिड़काव कराने की व्यवस्था होने के बावजूद जमीनी स्थिति अलग नजर आ रही है। दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को उड़ती राखड़ का सामना करना पड़ रहा है। इधर वार्ड क्रमांक 36 के कांग्रेस पार्षद प्रेमसागर मिश्रा ने कहा कि समस्या को लेकर एनटीपीसी प्रबंधन को कई बार पत्राचार किया जा चुका है, लेकिन स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। आरोप है कि अमले की नजर में सब कुछ ठीक-ठाक है और उसे कहीं कोई प्रदूषण दिखाई नहीं देता, जबकि सड़क पर उड़ती राखड़ राहगीरों की परेशानी साफ तौर पर सामने ला रही है। पार्षद प्रेमसागर मिश्रा ने वाहनों की नियमित जांच, तिरपाल की अनिवार्यता, ओवरलोडिंग पर नियंत्रण और मार्ग पर लगातार पानी के छिड़काव की मांग की है।

Next Post

कुंदन गोल्ड माइन्स के विरोध में भड़का आक्रोश,कांग्रेसियों ने दिया धरना

Tue Oct 6 , 2026
चितरंगी : जिले के चितरंगी विधानसभा क्षेत्र के सिधार एवं सिल्फोरी में कुंदन गोल्ड माइन्स के लिए जमीन अधिग्रहण के विरोध में विस्थापितों ने कांग्रेस नेताओं के समर्थन से धरना-प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के दौरान विस्थापितों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य मंत्री राधा सिंह, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा तथा केंद्र एवं प्रदेश […]

You May Like