ग्वालियर: प्राचीन काल से चली आ रही श्री आदर्श रामलीला की तैयारी शुरू हो गई है। आयोजन समिति हनुमान नगर आदर्श कॉलोनी (झंग बिरादरी) द्वारा बैठक आयोजित की गई। होली के पावन पर्व पर होने वाले रामलीला मंचन का समय नजदीक आते ही पंजाबी समाज में हर्ष की लहर है।
बैठक में भारी संख्या में सभी राम भक्त एकत्रित हुए जिसमें समिति का गठन कर आमंत्रण पत्र भेजे गए। अब हनुमान मंदिर हनुमान नगर में पात्र कलाकारों को अपने-अपने रोल की पुस्तिका दी गई और रिहर्सल शुरू हो गई है
