युवक का दूसरे दिन भी पता नहीं चला, कालीसिंध नदी में गिरी थी कार

सारंगपुर। सारंगपुर में पुराना ए.बी. रोड पर स्थित कालीसिंध नदी पर मौजूद बिना रेलिंग वाले पुल से शुक्रवार की रात्रि को एक कार नीचे जा गिरी थी जिसमें संडावता निवासी एक युवक सवार था. घटना के दूसरे दिन शनिवार की शाम तक युवक का कहीं कोई पता नहीं चल सका है.

गौरतलब है कि सारंगपुर में पुराना ए.बी. रोड पर कालीसिंध नदी के बिना रेलिंग वाले पुल से संडावता निवासी जनपद पंचायत सदस्य महेश सोनी के पुत्र विशाल सोनी उम्र 28 साल की कार अयिंत्रित होकर गुरुवार की रात करीब 10.30 बजे के आसपास नदी में जा गिरी थी. घटना का शुक्रवार की सुबह चला जब लोगों ने नदी में कार देखी. नदी से कार को तो निकाल लिया गया किंतु कार में सवार युवक लापता है. जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है. एनडीआरएफ, पुलिस की टीम तलाश में लगी हुई है. शनिवार की शाम 7 बजे तक युवक का पता नहीं चल सका था. बताया जाता है कि युवक सारंगपुर में किसी से पैमेंट लेने की बात कहकर आया था.

Next Post

विदिशा में बेटी के जन्म पर परिवार ने सजाई कार, खुशियों संग घर लाए नन्ही लक्ष्मी

Sat Sep 6 , 2025
विदिशा आज यहां डंडा पूरा में बेटी के जन्म पर परिवार ने अनोखे अंदाज में अपनी खुशी जाहिर की। परिवार में लक्ष्मी के रूप में कन्या का आगमन हुआ तो सभी के चेहरों पर उल्लास छा गया। इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए परिजनों ने अपनी कार को […]

You May Like