नायब तहसीलदार की शिकायत पर रेत तस्कर पर प्रकरण दर्ज

छिंदवाड़ा। चौरई के चांद में राजस्व अमले की शिकायत पर पुलिस ने हमला करने वाले तस्करों पर मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने नायब तहसीलदार मलय बाजपेई की शिकायत पर हमलावर अंकित रघुवंशी व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

चांद की कुलबहरा नदी में रेत तस्करी का बोलबाला है। राजनीतिक संरक्षण में रेत तस्करों के हौसले बुलंद हो रहे है। तस्कारों को न तो अफसरों की परवाह है और न ही कानून का डर। बीते दिन राजस्व अमले के साथ गुंडागर्दी करने, मारपीट पर उतारू रेत माफिया पर चांद थाने में मामूली धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। रेत माफिया सरकार के राजस्व को रोजाना लाखों का चूना लगा रहा है। इसके बावजूद सरकारी तंत्र बुत बना सब देख रहा है। क्षेत्र का चांद तहसील रेत माफिया का गढ़ बन चुका है एवं माफियाओं के हौसले भी इतने बुलंद की अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के अमले को गुंडागर्दी दिखा रहे हैं। रेत माफिया मारने की धमकी के साथ ऑन ड्यूटी कर्मचारी के साथ मारपीट करने हावी हो रहे हैं। बफर जोन में अवैध रेत खदान में चल रही जेसीबी एवं ट्रैक्टर पर कार्रवाई करने गई टीम के साथ झूमा झपटी करने वाले शख्स पर चांद थाना में 296 बी, 121 बी बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। इसी तरह का एक और मामला चांद तहसील के ग्राम मंदारिया का है। जहां नायब तहसीलदार के होते हुए स्वयं एसडीएम को कार्रवाई करने जाना पड़ा। मौके से एसडीएम ने अवैध रेत से एक जेसीबी एवं दो ट्रैक्टर जप्त किए हालांकि रेत माफियाओं के हौसले इतने बुलंद की कार्रवाई करने पहुंचे टीम के सदस्यों पर गालियों की बौछार करने लगे एवं हमले का प्रयास किया तत्पश्चात एसडीएम स्वयं जेसीबी पर बैठे एवं जप्त वाहनों को चांद थाना में खड़ा किया।

Next Post

छिंदवाड़ा में अग्नि सुरक्षा को लेकर नगर निगम सख्त: कई संस्थानों को थमाए नोटिस

Wed Feb 18 , 2026
छिन्दवाड़ा। शहर में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नगर निगम ने आज व्यापक अभियान चलाया। नगर निगम के फायर अधिकारी अभिषेक दुबे ने अपनी टीम के साथ शहर के विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, होटलों, अस्पतालों तथा औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्रियों में अग्निशमन सुरक्षा उपकरणों की सघन जांच की। जांच के दौरान […]

You May Like