कलेक्टर नीरज वशिष्ठ ने किया ध्वाजारोहण, सीएम के संदेश का वाचन

पांढुरना। पूरे देश की तरह ही पांढुरना जिले में भी गणतंत्र दिवस बडे ही उत्साह के साथ मनाया गया।जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में जिला कलेक्टर नीरज वशिष्ठ द्वारा ध्वजारोहण कर परेड़ की सलामी ली, तत पश्चात मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेशवासियों को दिए गए सन्देश का कलेक्टर द्वारा वाचन किया ।

इस दौरान नगर के विभिन्न शासकीय तथा निजी स्कूलों के छात्रों द्वारा देशभक्ति के गीतों पर रंगारंग प्रस्तुति दी । जिसमें से चयनित छात्रों को कलेक्टर के हस्ते पुरस्कृत किया गया ।

इस कार्यक्रम में जिला पुलिस अधीक्षक सुंदर सिंह कनेश, अतिरिक्त कलेक्टर नीलमणि अग्निहोत्री,एस डी एम अलका एक्का, तहसीलदार विनय प्रकाश ठाकुर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजकुमार ईवनाति,के साथ ही लगभग सभी विभाग प्रमुख अधिकारी, कर्मचारी,पूर्व राज्य शिक्षा मंत्री नाना भाऊ मोहोड़, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप घाटोडे, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।

वही अल सुबह से ही शासकीय एवं अर्धशासकीय संस्थाओं में संस्था प्रमुखो द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

Next Post

मुख्य समारोह में उपमुख्यमंत्री ने किया झंडा वंदन, ली परेड की सलामी

Mon Jan 26 , 2026
सागर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर संभागीय मुख्यालय सागर के पुलिस प्रशिक्षण ग्राउंड सागर में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षाेल्लास, देशभक्ति एवं गरिमामयी ढंग से मनाया गया। गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने झंडा वंदन किया और परेड की सलामी […]

You May Like