कॉलेज की परीक्षाओं में उड़नदस्ते का छापा, पकड़े कई नकलची

मुरैना: जीवाजी विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेज के छात्र-छात्राओं की वर्तमान में परीक्षा चल रही है, परीक्षा में नकल न हो इसके लिए उड़़नदस्ते तैनात किए गए हैं। उड़नदस्ता दल आज मुरैना के परीक्षा केन्द्रों पर औचक निरीक्षण करने पहुंचा। दस्ते ने नकल के लिए बदनाम सेंटरों पर छापा मारा।

इस दौरान अलग- अलग सेंटरों पर करीब एक दर्जन नकलची परीक्षार्थियों को पर्चियों के साथ रंगे हाथ पकड़ा। इसमें आरबीएस महाविद्यालय पोरसा में पांच व श्रीराम महाविद्यालय पोरसा में चार नकलची पकड़े । दोपहर की पाली में कुलगुरू व कुलसचिव भी मुरैना औचक निरीक्षण करने पहुंचे।

Next Post

मारुति के यात्री वाहनों की बिक्री 0.5 प्रतिशत बढ़ी

Tue Apr 1 , 2025
नई दिल्ली 01 अप्रैल (वार्ता) देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एसएसआईएल) की 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष में घरेलू बाजार में यात्री वाहनों की बिक्री इसके पिछले वित्त वर्ष में 17 लाख 59 हजार 881 के मुकाबले 0.5 प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी के […]

You May Like