दिल्ली, एनसीआर में भूकंप के झटके

नयी दिल्ली, 10 जुलाई (वार्ता) दिल्ली तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में गुरुवार सुबह लगभग नौ बजकर पांच मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किये गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गयी और इसका केंद्र दिल्ली के नजदीक हरियाणा के झज्जर में था।

भूकंप से अभी तक जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

भूकंप के झटके हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश तथा कुछ अन्य राज्यों में भी महसूस किये जाने की रिपोर्ट मिली है।

Next Post

पूर्णिया में दो बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, एक घायल

Thu Jul 10 , 2025
पूर्णिया, 10 जुलाई (वार्ता) बिहार में पूर्णिया जिले के धमदाहा थाना क्षेत्र में दो बाइक के बीच हुयी टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी तथा एक अन्य घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को यहां बताया कि बुधवार की रात ढोकवा मोड़ के समीप दो बाइक के […]

You May Like