पूर्णिया, 10 जुलाई (वार्ता) बिहार में पूर्णिया जिले के धमदाहा थाना क्षेत्र में दो बाइक के बीच हुयी टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी तथा एक अन्य घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को यहां बताया कि बुधवार की रात ढोकवा मोड़ के समीप दो बाइक के बीच टक्कर हो गयी। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गयी तथा एक अन्य घायल हो गया।
सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान श्रवण कुमार और बादल कुमार के रूप में की गयी है। दुर्घटना में घायल अभिषेक कुमार को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
