साई ने आईएसएसएफ विश्वकप शॉटगन में स्वर्ण पदक जीतने पर नीरू को दी बधाई

नयी दिल्ली 13 जुलाई (वार्ता) भारतीय खेल प्राधिकारण (साई) ने इलटी के लोनाटो में हुए आईएसएसएफ विश्व कप शॉटगन में महिलाओं की ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर नीरू धांडा को बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है। भारतीय खेल प्राधिकारण ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “इटली के लोनाटो में आईएसएसएफ वर्ल्ड कप शॉटगन में महिलाओं का ट्रैप गोल्ड मेडल जीतने पर नीरू को बहुत-बहुत बधाई।

इस शानदार जीत के साथ, नीरू वर्ल्ड कप गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला ट्रैप शूटर बन गई हैं, जो भारतीय शूटिंग के लिए एक ऐतिहासिक पल है। यह एक ऐसी ऐतिहासिक उपलब्धि है जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी। हम उनके भविष्य में और भी कई जीत और उपलब्धियों की कामना करते हैं। साई ने इस पोस्ट के साथ नीरू की तस्वीर भी सोशल मीडिया मंच पर साझा की।

.....

Next Post

मक्सी रेलवे फाटक के पास सड़क हादसा, बाइक के सामने कुत्ता आने से युवक गंभीर घायल

Mon Jul 13 , 2026
मक्सी: शाजापुर जिले के मक्सी रेलवे फाटक के पास रविवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ जाने से युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़ा। घायल की पहचान बलडिया सोन निवासी रितिक के […]

You May Like