किदांबी श्रीकांत का यूएस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे राउंड में ली जी जिया से होगा मुकाबला

कैलिफोर्निया(अमेरिका) 25 जून (वार्ता) पूर्व वर्ल्ड नंबर वन किदांबी श्रीकांत ने हमवतन दयानंद सनीथ को हराकर यूएस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में पुरुष एकल मुकाबले के दूसरे राउंड में जगह बना ली है। जहां उनका मुकाबला मलेशिया के ली जी जिया से होगा। बैडमिंटन रैंकिंग में 38वें स्थान पर मौजूद श्रीकांत ने अपने साथी भारतीय शटलर दयानंद सनीथ को हराकर अपना पहला राउंड मैच मात्र 30 मिनट में 21-14, 21-12 से जीत लिया। 33 साल के श्रीकांत का अगला मुक़ाबला मलेशिया के ली जी जिया से होगा।

लक्ष्य सेन के बीडब्यूएफ सुपर 300 टूर्नामेंट से ऐन समय पर हटने के बाद, पांचवीं वरीयता प्राप्त श्रीकांत कैलिफ़ोर्निया में भारतीय एकल खिलाड़ियों में सबसे बड़े दावेदार हैं। वहीं, रौनक चौहान ने अपना अच्छा फॉर्म जारी रखते हुए अपने ही देश के शंकर सुब्रमण्यम को 23-21, 21-16 से हराकर पुरुष एकल में आगे का सफ़र तय किया। उन्होंने दो क्वालिफ़ाइंग मैच जीतकर मेन ड्रॉ में जगह बनाई थी।

महिला एकल में, अनमोल खरब पहले राउंड में बुल्गारिया की कैलोयाना नालबांतोवा से 21-15, 21-15 से हारकर बाहर हो गईं। आकर्षी कश्यप, तान्या हेमनाथ और श्रियांशी वालिसेट्टी भी अपने-अपने मैच हारकर बाहर हो गईं। हालांकि, तन्वी शर्मा और थाईलैंड मास्टर्स चैंपियन देविका सिहाग ने शानदार जीत के साथ यूएस ओपन में अपने अभियान की शुरुआत की। तन्वी ने जर्मनी की दो बार की ओलंपियन यवोन ली को 23-21, 21-16 से हराया, जबकि देविका ने पहले राउंड में पेरू की इनेस कैस्टिलो को 21-14, 21-14 से मात दी। महिला एकल के अगले राउंड में पहुँचने वाली एक और खिलाड़ी रक्षिता रामराज रहीं, जिन्होंने चेकिया की टेरेज़ा स्वाबिकोवा को 21-15, 21-8 से हराया। ध्रुव रावत और मनीषा के की जोड़ी ने मिश्रित युगल में इंडोनेशिया के विरवान एहसान एडम और सेरेना कानी को 21-15, 21-16 के स्कोर से हराने में सिर्फ़ 26 मिनट का समय लिया।

.....

Next Post

मोहर्रम जुलूस में क्रेन से लटकी कार में विस्फोट, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद जांच शुरू

Thu Jun 25 , 2026
उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के बड़नगर में मोहर्रम जुलूस के दौरान एक कार में किए गए विस्फोट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है. घटना को लेकर […]

You May Like