मोहर्रम जुलूस में क्रेन से लटकी कार में विस्फोट, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद जांच शुरू

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के बड़नगर में मोहर्रम जुलूस के दौरान एक कार में किए गए विस्फोट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है. घटना को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. वहीं पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी हुई है.

बताया जा रहा है कि 23 जून की रात बड़नगर के अडान मोहल्ले से मोहर्रम का जुलूस निकाला गया था. जुलूस के दौरान एक कार को क्रेन की सहायता से ऊंचाई पर लटकाया गया और बाद में उसमें विस्फोट हो गया. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर मौजूद थे. किसी जनहानि का समाचार नहीं है।

.....

Next Post

15 मीटर गहराई में फँसे दो ठेका श्रमिकों का संयुक्त मॉक ड्रिल में किया सफल रेस्क्यू

Thu Jun 25 , 2026
सारणी। सतपुड़ा ताप विद्युत गृह, सारनी में ऑन-साइट इमरजेंसी प्लान के अंतर्गत आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा विभिन्न एजेंसियों की आपदा प्रबंधन क्षमता का परीक्षण करने के उद्देश्य से कोल हैंडलिंग प्लांट स्थित नवीन वैगन टिप्लर-01 में संयुक्त आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल का सफल आयोजन […]

You May Like