आबकारी विभाग की गोडाउन से शराब चोरी करने वाले बदमाश पुलिस थाना कोतवाली द्वारा शराब बरामद कर आरोपी गिरफ्तार

आलीराजपुर । पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंशसिंह द्वारा बताया गया कि कोतवाली आलीराजपुर ने बताया गया कि फरियादी आब. उनि. गम्भीरसिह पिता वेचला वास्कले द्वारा थाना कोतवाली पर रिपोर्ट किया कि मद्यभण्डारगार आलीराजपुर के कमरे का दरवाजे का नकुचा होकर वृत जोबट के अपराध क्रमांक-136-2024 धारा-34(1), 34(2) आबकारी एक्ट मे जप्त सुदा मुद्दा माल ब्लेक एण्ड व्हाईट व्हीस्की की 04 पेटी व 07 बोतल, एंटीकुटी व्हीस्की की 01 पेटी व 10 बोतल एव सिग्नेचर व्हीस्की की 02 पेटी व 09 बोतल एवं अपराध क्रमांक-223/2026 धारा-34(1), 34(2) आबकारी एक्ट मे जप्त शुदा मुद्दा माल मे से माउण्ड बीयर केन की 13 पेटी, देशी मदिरा प्लेन की 04 पेटी, पाव, लंदन प्राइड बोतका की 07 पेटी पाव, गोवा व्हीस्की की 17 पेटी पाव किमती करीबन 2,00,000/- की कम होना पायी गई । शराब की पेटियो की आसपास तलाश किये लेकिन शराब की पेटियो का कोई पता नही चला । मध्य भण्डागार मे रखी शराब की पेटियों को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चुराकर लेकर चले गया । उक्त रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक-416/2026 धारा 331(4), 305ए BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिये गये ।

• प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति उमठ बघेल व एसडीओपी अलीराजपुर श्री डॉ. शक्तिसिंह चौहान के निर्देशन में आरोपी की धरपकड हेतु थाना कोतवाली आलीराजपुर की एक टीम गठित की गई ।

• विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा घटना स्थल के आसपास के सीसीटीव्ही कैमरे तथा पुलिस कैमरे का बारिकी से अवलोकन कर एवं मुखबिर सूचना पर ग्राम दरकली व बडी उतावली में दबिश देकर संदिग्ध 01.मुकेश पिता रणसिंह सापलिया निवासी बडी उतावली व 02. झमला पिता इडलिया कटेलिया भीलाला निवासी दरकली पटेल फलिया को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई । जो आरोपियों द्वारा उक्त शराब को चोरी करना स्वीकार किया । आरोपियों के कब्जे से चोरी गयी शराब को बरामद की गयी तथा अपराध में प्रयुक्त पिकअप वाहन को भी आरोपियों से जप्त की गई । आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जिला जेल दाखिल किया गया ।

• उक्त कार्यवाही में निरी सोनू सिटोले थाना प्रभारी आलीराजपुर, उनि सुनिल रन्दे, उनि. रणजीतसिंह सोलंकी, सउनि लक्ष्मण देवडा, प्रआर दिलीप(सायबर), आर गंगाराम, आर सुमित, आर जितेन्द्र, आर प्रकाश, आर हिरालाल, आर अमरसिंह, आर दिलीप व सैनिक अनिल का सराहनीय योगदान रहा ।

Next Post

चाकू दिखाकर लूट करने वाले पांच गिरफ्तार, मनुआभान टेकरी पर दो दिन पहले की थी वारदात

Sun Sep 13 , 2026
भोपाल। मनुआभान टेकरी घूमने गए युवक और उसकी महिला दोस्त को चाकू दिखाकर लूट की वारदात करने वाले पांच आरोपियों की गिरफ्तारी की गई. कई थानों की पुलिस टीम ने मामले में संयुक्त कार्रवाई की. पुलिस ने आरोपियों के पास से 6 लाख का सामान बरामद किया है. वारदात में […]

You May Like