नशे में बस चला रहा चालक पकड़ा, 36 यात्रियों की जान खतरे में डालने का आरोप

इंदौर: तेज गति और नशे की हालत में यात्री बस चला रहे चालक को यातायात पुलिस ने तेजाजी नगर चौराहे पर पकड़ लिया. इंदौर से मंडलेश्वर जा रही 36 सीटर बस के चालक की जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई. पुलिस ने बस जब्त कर चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है.तेजाजी नगर चौराहे पर एक जागरूक नागरिक ने सूचना दी थी कि यात्री बस चालक लापरवाही से तेज गति में वाहन चला रहा है.

सूचना के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर बस को रुकवाया. बस में मौजूद यात्रियों ने पुलिस को बताया कि चालक काफी देर से तेज गति और लापरवाही से बस चला रहा था. पूछताछ के दौरान चालक के नशे में होने की आशंका पर उसका ब्रीथ एनालाइजर से परीक्षण कराया. जांच में चालक के शरीर में 223 मिलीग्राम प्रति 100 मिलीलीटर अल्कोहल पाया गया. इसके बाद यातायात पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए बस को जब्त कर थाने में खड़ा कराया. चालक के लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए आरटीओ को प्रतिवेदन भेजा जा रहा है.

Next Post

चढ़ावे के हिसाब को लेकर गुरुद्वारे में विवाद, मैनेजर पर बुजुर्ग सेवादार से मारपीट का आरोप

Thu Aug 6 , 2026
इंदौर.:बैराठी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे में दान और चढ़ावे की राशि के हिसाब को लेकर विवाद का मामला सामने आया है. एक बुजुर्ग सेवादार ने गुरुद्वारा मैनेजर पर मारपीट का आरोप लगाया है. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद जूनी इंदौर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी […]

You May Like