दशकों का पूरा होगा ट्रेन का सपना, विकास को मिलेगी गति

सीधी: ट्रेन आने से दशकों सपना पूरा होगा और विकास को गति मिलेगी। ललितपुर-सिंगरौली रेल परियोजना की नियमित शुरु होने वाली चुरहट-देवेन्द्रनगर मेमू ट्रेन से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दिख रही है।चुरहट-देवेन्द्रनगर मेमू ट्रेन सेवा का 24 अक्टूबर को शुभारंभकिया जा रहा है। नियमित ट्रेन सेवा के प्रारंभ होने का इंतजार चुरहट एवं रामपुर नैकिन क्षेत्रवासियों को
काफी बेसब्री से था। सीधी जिले के प्रथम रेलवे स्टेशन बघवार, दूसरे रेलवे स्टेशन रामपुर नैकिन एवं तीसरे रेलवे स्टेशन चुरहट से होकर नियमित मेमू ट्रेन 24 अक्टूबर से चलने वाली है। रेलवे विभाग द्वारा मेमू ट्रेन सेवा का शुभारंभ चुरहट रेलवे स्टेशन से करने की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। रेलवे स्टेशन में उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित करने के लिये रेलवे के म बड़े अधिकारी भी चुरहट में मौजूद शुभारंभ कार्यक्रम में हैं। उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला, सीधी
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा समेत कई
जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। रेल मंत्री अश्विन वैष्णव एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर ट्रेन सेवा का शुभारंभकिया जावेगा।

Next Post

फल उत्पादन और प्रसंस्करण में रोजगार के अवसर बताए

Sat Oct 24 , 2026
इंदौर: शासकीय होलकर विज्ञान महाविद्यालय के बीज प्रौद्योगिकी विभाग की पांच दिवसीय कौशल विकास एवं रोजगारोन्मुखी कार्यशाला के तीसरे दिन फल उत्पादन और फल-सब्जियों के परिरक्षण पर व्याख्यान व व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया. मुख्य अतिथि वीर सिंह जाटव ने आधुनिक फल उत्पादन तकनीकों और फल परीक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला. […]

You May Like