1947 में खरीदा ₹1,000 का सोना आज बना ₹17.1 लाख

नई दिल्ली, भारत शुक्रवार 15 अगस्त 2026 को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 1947 में आज ही के दिन देश आजाद हुआ था। आजादी के 8 दशक बाद सोने की कीमतों पर नजर डालें तो आंकड़े चौंका देने वाले हैं।

 

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट और सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, आजादी के समय 10 ग्राम सोना सिर्फ ₹88.62 का था। 14 अगस्त 2026 तक यही 10 ग्राम सोना ₹1,51,594.68 पर पहुंच गया है। यानी सोना 79 साल में करीब 1,711 गुना महंगा हो गया।

 

*₹1,000 का सोना आज ₹17.1 लाख*

सरल हिसाब से देखें तो 1947 में ₹1,000 में खरीदा गया सोना आज करीब ₹17.1 लाख का हो गया होगा। यह गणना सिर्फ कीमत में बदलाव के आधार पर है। 1947 से 2026 तक सोने में औसतन सालाना 9.9% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि यह बढ़ोतरी सीधी रेखा में नहीं हुई, बीच-बीच में उतार-चढ़ाव भी आए।

 

*साल दर साल कितना बढ़ा सोना*

– *1950*: ₹99.18 प्रति 10 ग्राम

– *1964*: घटकर ₹63.25 प्रति 10 ग्राम

– *1970*: ₹184.50 प्रति 10 ग्राम

– *1980*: ₹1,000 के पार

– *2000-01*: ₹4,473.60 प्रति 10 ग्राम

– *2010-11*: ₹19,227.08 प्रति 10 ग्राम

– *2020-21*: ₹48,733.22 प्रति 10 ग्राम

– *2024-25*: ₹75,841 औसत

– *2026*: ₹1.51 लाख के पार

 

*चांदी भी 370 गुना महंगी*

RBI के आंकड़ों के अनुसार, 1970-71 में चांदी ₹536.08 प्रति किलो थी। 14 अगस्त 2026 तक यह ₹1,98,461 प्रति किलो हो गई। यानी 55 साल में करीब 370 गुना इजाफा। 1979-80 में चांदी ₹2,000 प्रति किलो, 2011-12 में ₹57,315.87 और 2015-16 में गिरकर ₹36,318.10 थी। इसके बाद फिर तेजी आई।

 

विशेषज्ञों का मानना है कि सोना सिर्फ धातु नहीं, बल्कि महंगाई और समय के खिलाफ निवेश का सबसे भरोसेमंद साधन बनकर उभरा है।

Next Post

लाल परेड ग्राउंड में गूंजा देशभक्ति का जयघोष, CM डॉ यादव ने फहराया तिरंगा; 2027 को ‘युवा वर्ष’ बनाने का ऐलान

Sat Aug 15 , 2026
भोपाल: लाल परेड ग्राउंड में 80वें स्वतंत्रता दिवस का राज्य स्तरीय समारोह पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और आजादी के लिए बलिदान देने वाले शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।ध्वजारोहण के […]

You May Like