चढ़ावे के हिसाब को लेकर गुरुद्वारे में विवाद, मैनेजर पर बुजुर्ग सेवादार से मारपीट का आरोप

इंदौर.:बैराठी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे में दान और चढ़ावे की राशि के हिसाब को लेकर विवाद का मामला सामने आया है. एक बुजुर्ग सेवादार ने गुरुद्वारा मैनेजर पर मारपीट का आरोप लगाया है. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद जूनी इंदौर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.गुरुद्वारे में सेवा करने वाले गुरमीत सिंह बग्गा ने शिकायत में बताया कि वह लंबे समय से वहां सेवा कर रहे हैं. उनका आरोप है कि दान और चढ़ावे की राशि के हिसाब को लेकर उन्होंने मैनेजर नरेंद्र सिंह से जानकारी मांगी थी.

शिकायत के अनुसार इसी बात को लेकर विवाद हुआ. आरोप है कि मैनेजर ने गुरुद्वारा परिसर में उनके साथ अभद्रता और मारपीट की. इसके बाद बाहर भी हाथापाई होने की बात कही गई है. घटना के दौरान मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. पुलिस वायरल वीडियो, मौके पर मौजूद लोगों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है.

जांच कराई जा रही है…

गुरुद्वारे में विवाद और मारपीट की शिकायत प्राप्त हुई है. शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज किया गया है. वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है.

राजेश दंडोतिया, एडिशनल डीसीपी

Next Post

भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पुलिस की कॉर्पोरेट कार्यालयों से कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम देने की अपील

Thu Aug 6 , 2026
पंचकूला, 06 अगस्त (वार्ता) हरियाणा में गुरुग्राम पुलिस ने शहर में लगातार हो रही भारी बारिश के मद्देनज़र कॉर्पोरेट कार्यालयों और निजी प्रतिष्ठानों के लिए एक परामर्श (एडवाइजरी) जारी की है। इसमें उनसे आग्रह किया गया है कि वे 6 अगस्त, 2026 को अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम (घर […]

You May Like