ग्वालियर के आदर्श नगर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में सेवा-संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री ध्यानेंद्र सिंह सहित महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मंजू सिकरवार, वार्ड पार्षद रेखा त्रिपाठी और मंडल अध्यक्ष जावर सिंह मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को लाड़ली बहना, लाड़ली लक्ष्मी सहित आंगनबाड़ी केंद्र से संचालित विभिन्न योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर लाड़ली लक्ष्मी प्रमाण-पत्रों का वितरण भी किया गया।
वहीं, गर्भवती माताओं नेहा शर्मा, अर्पिता, शीला और प्रियंका की गोद भराई की रस्म कराई गई। गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार लेने और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी गई।
