ईस्टर पर भोपाल के प्रोटेस्टेंट चर्च में विशेष आराधना

भोपाल। पुनरुत्थान पर्व (ईस्टर) के अवसर पर शहर के प्रोटेस्टेंट चर्च में रविवार सुबह 8 बजे विशेष आराधना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मसीह समाज के लोग उपस्थित रहे और प्रभु यीशु मसीह के जी उठने की खुशी मनाई।

आराधना के दौरान आर्च डीकन रेवरेंट डॉ. अनिल मार्टिन ने अपने संदेश में कहा कि प्रभु यीशु मसीह का पुनरुत्थान इतिहास का सबसे बड़ा सत्य है। उन्होंने बताया कि यीशु ने पुनर्जीवित होने के बाद 40 दिनों तक लोगों को दर्शन देकर प्रेम, दया, नम्रता और सेवा का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि मानव जीवन परमेश्वर का अनमोल उपहार है और इसका सदुपयोग करना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। बुराइयों और गलत आदतों से दूर रहकर समाज में प्रेम और सहयोग की भावना विकसित करनी चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में सेंट जॉन चर्च गोविंदपुरा के युवा सचिव अमन मार्टिन ने सभी को ईस्टर पर्व की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया।

Next Post

महुआ बीनने को लेकर हुए विवाद में हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Sun Apr 5 , 2026
बैतूल। चिचोली पुलिस ने हत्या के प्रकरण का खुलासा करते हुए 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरियादिया लक्ष्मी पति खुड्डा धुर्वे उम्र 48 वर्ष निवासी ग्राम सिंगरईखापा ने रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनका खेत तथा पड़ोसी राकेश धुर्वे […]

You May Like