महुआ बीनने को लेकर हुए विवाद में हत्या, आरोपी गिरफ्तार

बैतूल। चिचोली पुलिस ने हत्या के प्रकरण का खुलासा करते हुए 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरियादिया लक्ष्मी पति खुड्डा धुर्वे उम्र 48 वर्ष निवासी ग्राम सिंगरईखापा ने रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनका खेत तथा पड़ोसी राकेश धुर्वे का खेत आपस में लगा हुआ है, जिनकी मेड़ पर महुआ का पेड़ स्थित है। महुआ सीजन में दोनों पक्ष उक्त पेड़ से महुआ बीनते हैं। 3 मार्च को प्रात: लगभग 9 बजे फरियादिया के पति खुड्डा धुर्वे महुआ बीनने खेत गए थे। इसी दौरान आरोपी राकेश धुर्वे ने महुआ बीनने की बात को लेकर गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों और मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद घायल खुड्डा धुर्वे को उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। उक्त प्रकरण में पुलिस ने पूर्व में मारपीट की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया था। उपचार के दौरान घायल खड्डा धुर्वे की मृत्यु होने पर धारा 103(1) बीएनएस सहित अन्य धाराओं (धारा 296(ए), 115(2), 351(2) बीएनएस एवं धारा 194 बीएनएसएस) से बढ़ाया जाकर हत्या का अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी राकेश पिता फूलचंद धुर्वे सिंगरईखापा को गिरफ्तार किया गया।

Next Post

पशुपालन की विभिन्न योजनाओं से किसान होंगे आत्मनिर्भर : सीएम डॉ. यादव

Sun Apr 5 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में किसानों को पशुपालन के लिए प्रेरित कर विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पशुपालन और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा दे रही है। पशुपालन के माध्यम से किसानों की आय बढ़ेगी और वे आत्मनिर्भर होंगे। हमारा संकल्प है कि हम प्रदेश […]

You May Like

मनोरंजन