एफपीआई ने अप्रैल में पूंजी बाजार से निकाले 70,449 करोड़ रुपये

मुंबई, 03 मई (वार्ता) विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफपीआई) ने अप्रैल में भारतीय पूंजी बाजार से 70,449 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की।

शुद्ध निकासी एफपीआई द्वारा पूंजी बाजार में लगायी गयी पूंजी और निकाली गयी पूंजी का अंतर है। यह लगातार दूसरा महीना है जब एफपीआई बिकवाल रहे हैं। इससे पहले, मार्च में उन्होंने रिकॉर्ड 1,26,991 करोड़ रुपये निकाले थे।

केंद्रीय डिपॉजिटरी सेवा के ऑकड़ों के अनुसार, अप्रैल में एफपीआई ने इक्विटी और डेट से पैसे निकाले जबकि हाइब्रिड उपकरणों और म्यूचुअल फंड में उनका निवेश बढ़ा है। उन्होंने वित्त वर्ष 2026-27 के पहले महीने में शुद्ध रूप से 58,378 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची। डेट से भी उन्होंने 13,081 करोड़ रुपये की बिकवाली की।

हाइब्रिड उपकरणों में उन्होंने 592 करोड़ रुपये लगाये। म्यूचुअल फंड में उनका निवेश 417 करोड़ रुपये रहा।

मौजूदा कैलेंडर वर्ष में एफपीआई ने फरवरी को छोड़कर अन्य तीन महीने में बिकवाली की है। इस साल अबतक उन्होंने शुद्ध रूप से भारतीय पूंजी बाजार से 1,88,664 करोड़ रुपये निकाले हैं।

 

Next Post

ईरान ने 'बदसलूकी' की तो फिर सैन्य हमले किए जाएंगे : ट्रंप

Sun May 3 , 2026
वाशिंगटन, 03 मई (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान ने फिर से तनाव बढ़ाने वाला कोई कदम उठाया या “गलत व्यवहार” किया, तो वह उसके खिलाफ दोबारा सैन्य कार्रवाई का आदेश दे सकते हैं, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि युद्ध समाप्त करने […]

You May Like