ट्रक की टक्कर से दो बुजुर्गों की मौत

शाजापुर। शादी में शामिल होने जा रहे दो बुजुर्ग सडक़ हादसे का शिकार हो गए, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई. मामला उकावता चौकी क्षेत्र अंतर्गत का है. यहां तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों बाइक सवारों को रौंद दिया. इस सडक़ हादसे ने खुशियों भरे माहौल को पलभर में मातम में बदल दिया. अस्पताल पुलिस चौकी पर पदस्थ प्रधान आरक्षक पदम सिंह के अनुसार दोनों मृतक सुसनेर क्षेत्र के निवासी थे. एक बारात में शामिल होने शाजापुर आ रहे थे. मृतकों की पहचान गंगाराम 50 वर्ष पिता नंदाजी निवासी श्यामपुरा सुसनेर और रतनलाल 50 वर्ष पिता नाथूजी निवासी सुसनेर के रूप में हुई है. परिजनों के मुताबिक, दोनों सुसनेर से बारात में शामिल होने के लिए के जा रहे थे. बता दें हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन मौके पर छोडक़र फरार हो गया. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चौकी पर खड़ा करवा लिया है और नंबर के आधार पर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है. दोनों बुजुर्गों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया. जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Next Post

अन्नेलाल बैगा मारपीट मामला गरमाया, आयोग अध्यक्ष पहुंचे घर  पीड़ित से की मुलाकात

Mon May 4 , 2026
सिंगरौली। एनसीएल परियोजना निगाही के घोरौलीकला बैगा बस्ती निवासी अन्नेलाल बैगा के साथ हुई बर्बर मारपीट का मामला इन दिनों तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के बाद से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बना हुआ है और मामला राजनीतिक रूप से भी गरमा गया है। इसी क्रम में म.प्र. […]

You May Like