म्‍याना पुलिस ने जंगल से पकड़े 8 जुआरी

गुना। एसपी अंकित सोनी के निर्देशन में जिले में जुआ-सट्टा व अनैतिक गतिविधियों पर लगातार शिकंजा कसते हुए म्‍याना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। 26 अगस्त की शाम मुखबिर सूचना पर थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह सिकरवार, चौकी प्रभारी महेन्द्र सिंह चौहान व टीम ने ऊमरी-पाटई के बीच जंगल में बाबाराजा फार्म हाउस के पास दबिश दी। यहां 8 लोग ताश के पत्तों से हारजीत का खेल खेलते पकड़े गए। पुलिस ने मौके से 2,03,000 रुपए नगद, दो मोटर साइकिल व ताश की गड्डी समेत लगभग 3.50 लाख का माल बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों में असलम खान, अभि जाट, शुभम शर्मा, शाबिर खान, निखिल रघुवंशी, अमित रघुवंशी, जावेद खान और अर्जुन अहिरवार शामिल हैं। सभी पर म्‍याना थाने में जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की गई है। कार्रवाई में थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी सहित पुलिस बल की अहम भूमिका रही।

Next Post

संतों में विवाद खड़ा करना सनातन के लिए घातक, प्रेमानंद महाराज और रामभद्राचार्य दोनों वंदनीय

Wed Aug 27 , 2025
छतरपुर। प्रेमानंद महाराज और जगद्गुरु रामभद्राचार्य को लेकर चल रहे विवाद पर बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बयान सामने आया है। भिवंडी स्थित बागेश्वर सनातन मठ में आयोजित गुरु दीक्षा कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि संतों के बीच विवाद खड़ा करना सनातन धर्म के लिए […]

You May Like

Play sound