संतों में विवाद खड़ा करना सनातन के लिए घातक, प्रेमानंद महाराज और रामभद्राचार्य दोनों वंदनीय

छतरपुर। प्रेमानंद महाराज और जगद्गुरु रामभद्राचार्य को लेकर चल रहे विवाद पर बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बयान सामने आया है। भिवंडी स्थित बागेश्वर सनातन मठ में आयोजित गुरु दीक्षा कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि संतों के बीच विवाद खड़ा करना सनातन धर्म के लिए नुकसानदायक है।

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हमारे लिए दोनों ही संत वंदनीय हैं। प्रेमानंद महाराज ने अपने भजनों के माध्यम से युवाओं को धर्म से जोड़ा है, वहीं जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने अपने ज्ञान और प्रवचनों से लोगों को एकजुट करने का कार्य किया है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि कुछ लोग दो संतों की चर्चा में अनावश्यक आनंद ले रहे हैं, जबकि वास्तव में न तो प्रेमानंद महाराज और न ही रामभद्राचार्य के बीच कोई ईर्ष्या या विरोध है। शास्त्री ने कहा कि रामभद्राचार्य जी हमेशा प्रेम और एकता का संदेश देते आए हैं और प्रेमानंद महाराज ने भक्ति के जरिए पूरी दुनिया में सनातन की धारा प्रवाहित की है।

बागेश्वर धाम सरकार ने अपील की कि सोशल मीडिया और मीडिया पर संतों के बारे में अनावश्यक बयानबाजी न की जाए। यह विवाद का विषय नहीं बल्कि आदर और श्रद्धा का विषय है।

Next Post

नदयां में ठाकुरों के हमले से पाल समाज के पांच लोग घायल

Wed Aug 27 , 2025
छतरपुर। राजनगर थाना क्षेत्र के नदयां गांव में मंगलवार रात तनाव की स्थिति बन गई। रात करीब 10 बजे ठाकुर समाज के 30-40 लोगों ने अचानक पाल समाज पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों से हुए इस हमले में हरिदास पाल, वृंदावन पाल, हरिराम पाल, ब्रजमोहन पाल और जागेश्वर पाल गंभीर […]

You May Like

मनोरंजन