बाजार में लगा कई बार ट्रैफिक जाम

जबलपुर: देवउठनी ग्यारस के साथ ही शुभ कार्यों के मुहूर्त शुरू होने से शादियों का सीजन भी शुरू हो रहा है। जिसके चलते बाजारों में खरीदारी करने वालों की भीड़ उमड़ने लगी है। वहीं रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण सुबह से ही बाजारों में भीड़ देखने को मिली।

जिसके चलते कई बार ट्रैफिक जाम की समस्या भी उत्पन्न हुई। खास तौर पर मुख्य बाजार बड़ा फुहारा, कमानिया गेट,गंजीपुरा, लार्डगंज, अंधेरदेव, गंजीपुरा आदि सभी जगह पर कई बार ट्रैफिक जाम की समस्या भी निर्मित हुई। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा।

Next Post

ताज स्टोरी ने जटाधरा को चटाई धूल

Mon Nov 10 , 2025
‘द ताज स्टोरी’ ने दूसरे रविवार को 2.15 करोड़ कमाए, कुल कलेक्शन ₹15.80 करोड़ हुआ। इसने ‘जटाधरा’ को पछाड़ दिया। 25 करोड़ का बजट निकालना अब भी मुश्किल। 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ (The Taj Story) बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे अपनी जगह बना रही है। धीमी […]

You May Like

मनोरंजन