जमीन विवाद में परिवार में चले लाठी-डंडे, आधा दर्जन लोग अस्पताल में भर्ती

सरई: सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत बरका गांव में शुक्रवार को पैतृक जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार में जमकर लाठी-डंडे चले। गांव में हुई इस हिंसक झड़प में एक ही परिवार के आधा दर्जन महिला सहित पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज सरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है। हालांकि अभी तक कोई पक्ष पुलिस में शिकायत नहीं दर्ज कराई है।

मिली जानकारी के अनुसार बरका चौकी के बरका गांव में एक ही परिवार के दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। घटना में एक पक्ष से चंद्रिका प्रसाद जायसवाल और उनके परिजन घायल हुए हैं। वहीं दूसरे पक्ष से छोटे लाल जायसवाल और उनके घर वालों को चोटे आई हैं। दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन से अधिक महिला सहित पुरूषों को चोटे आई हैं। दोनों परिवार के बीच में जमकर लाठी डंडे चले हैं। वही परिवार के लोग इस हिंसक झड़प के बीच बरका पुलिस को सूचना दी। जहां मौके पर पहुंची पुलिस लड़ाई को शांत करते हुए घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरई ले गई हैं। हालांकि अभी तक हिंसक झड़प होने के बाद कोई भी पक्ष शिकायत नही किया है।

Next Post

देवसर स्टेडियम में सामूहिक विवाह-निकाह में 350 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

Sat Mar 8 , 2025
देवसर: मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह एवं निकाह योजना में 350 से अधिक जोड़ों का विवाह एवं निकाह संपन्न हुआ। सभी नवदंपत्तियों को 49-49 हजार रुपए के सरकार द्वारा दी जाने वाली विवाह सहायता राशि के चेक प्रदान किए गए। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक ने अपने उद्बोधन में कहा […]

You May Like