देवसर: मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह एवं निकाह योजना में 350 से अधिक जोड़ों का विवाह एवं निकाह संपन्न हुआ। सभी नवदंपत्तियों को 49-49 हजार रुपए के सरकार द्वारा दी जाने वाली विवाह सहायता राशि के चेक प्रदान किए गए। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक ने अपने उद्बोधन में कहा कि पूर्व में कन्याओं को जन्म से ही बोझ मान लिया जाता था एवं कन्या के विवाह के लिए माता-पिता चिंतित रहते थे।
परन्तु मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह एवं निकाह योजना से गरीब परिवारो को संबल मिला है। कार्यक्रम में सीधी-सिंगरौली के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने अपने उद्बोधन में बृहद सामूहिक विवाह एवं निकाह कार्यक्रम आयोजित करने के लिए जिला प्रशासन, उपखंड अधिकारी, जनपद देवसर के अधिकारियों-कर्मचारियों की प्रशंसा की। कार्यक्रम में मुख्यरूप से प्रणव पाठक अध्यक्ष जपं देवसर, अखिलेश सिंह एसडीएम सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
