बार्सिलोना 18 अप्रैल (वार्ता) स्पेन के टेनिस स्टार कार्लोस अल्कराज ने सर्बिया के लासलो जिरे को हराकर बार्सिलोना ओपन के क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है।
गुरुवार को 71 मिनट तक चले मुकाबले में अल्कराज ने लासलो जिरे को 6-2, 6-4 से हराया। अल्कराज ने मैच की शुरुआत से शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों ब्रेक प्वाइंट बचाते हुए पहला सेट 6-2 से जीता। इस सेट में अल्कराज ने आठ विनर लगाए।
दूसरे सेट में जिरे ने वापसी का प्रयास किया। एक समय अल्कराज 2-4 से पीछे चल रहे थे। लेकिन बाद में अल्कराज ने अपनी लय कायम रखते हुए यह सेट 6-4 से अपने नाम किया।
मैच के बाद अल्कराज ने कहा, “मैंने पिछडने के बाद अच्छी टेनिस खेली। मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं और आगे भी इसी तरह का खेल जारी रखूंगा।”
