जीएसटी रिफॉर्म जनता, व्यवसाय और युवाओं के लिए ऐतिहासिक सौगात

मंदसौर। भाजपा के आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत सुवासरा एवं गरोठ विधानसभा में सम्मेलन संपन्न हुए। कार्यक्रम में सांसद सुधीर गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित, विधायक हरदीप सिंह डंग और चन्द्रसिंह सिसोदिया सहित वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी रिफॉर्म के माध्यम से देश की जनता, किसानों, व्यवसायियों और युवाओं को ऐतिहासिक राहत दी है। इससे वस्तुओं की कीमतों में कमी आई है और बाजारों में रौनक लौटी है। उन्होंने दीपावली पर स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि स्वदेशी उत्पादों को अपनाना प्रधानमंत्री के “वोकल फॉर लोकल” संदेश का पालन है। उन्होंने कहा कि हमें जीएसटी सुधारों के लाभ को आमजन तक पहुंचाना होगा।

विधायक हरदीप सिंह डंग ने कहा कि स्वदेशी केवल नारा नहीं, बल्कि जीवन का संस्कार है, वहीं विधायक चन्द्रसिंह सिसोदिया ने कहा कि जिस वस्तु में भारत की मिट्टी की महक हो, वही खरीदें, यही आत्मनिर्भर भारत की सच्ची दिशा है।

इस अवसर पर आत्मनिर्भर भारत संकल्प पत्र का वाचन गरोठ में नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश सेठिया एवं सुवासरा में किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह महुआ ने किया।

कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र सिंह चौहान व गोकुलसिंह चौहान ने किया तथा आभार विक्रम सिंह महुआ व आदित्य मंगरोलिया ने माना।

सम्मेलन में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Post

संचार क्षेत्र में भारत अग्रणी देशों में से एक बन गया है: सिंधिया

Fri Oct 17 , 2025
नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर (वार्ता) केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को कहा कि संचार क्षेत्र में देश में आयी क्रांति को देखते हुए कहा जा सकता है कि भारत आज इस क्षेत्र में विश्व के अग्रणी देशों में से एक बन गया है। श्री सिंधिया ने यहां संचार […]

You May Like