दतिया: जिला जेल में तैनात संविदा डॉक्टर बृजेंद्र अहिरवार की सोशल मीडिया पर अश्लील तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में वे और उनका बच्चा नग्न अवस्था में दिख रहे हैं।डॉक्टर अहिरवार पिछले तीन वर्षों से जेल में कार्यरत हैं।
उनकी संविदा जल्द ही समाप्त होने वाली है। जेल अधीक्षक ओपी पांडे का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था। उन्होंने बताया कि इस मामले में कार्रवाई मुख्यालय स्तर पर होगी। अधिकारियों ने डॉक्टर से संपर्क करने का प्रयास किया है, लेकिन अभी तक उनसे संपर्क नहीं हो पाया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
