खराब मौसम के कारण राजस्थान के मुख्यमंत्री का विमान आगरा में उतरा

आगरा 15 दिसंबर (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को सोमवार को खराब मौसम के कारण आगरा के हवाई अड्डे में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को जयपुर से भरतपुर जाना था लेकिन भरतपुर में खराब मौसम की वजह से लैंडिंग नहीं पायी लिहाजा आगरा में खेरिया एयरपोर्ट पर लैंडिंग करनी पड़ी।
अधिकारियों के मुताबिक करीब 12 बजकर 30 मिनट पर जानकारी हुई, उसके बाद वायुयान ने खेरिया एयरपोर्ट पर लैंड किया। करीब एक घंटे तक मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने आगरा खेरिया एयरपोर्ट पर इंतजार किया। एयर ट्रैफिक कंट्रोल से हरी झंडी मिलने के बाद मुख्यमंत्री भजन लाल के वायुयान ने भरतपुर के लिए उड़ान भरी। मुख्यमंत्री भजन लाल को भरतपुर में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होना है।

Next Post

जालंधर के 11 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी

Mon Dec 15 , 2025
जालंधर 15 दिसंबर (वार्ता) पंजाब में जालंधर के 11 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिलने से अफरा-तफरी फैल गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कूल को बम से उड़ाने की जिन तीन स्कूलों ने सबसे पहले धमकी की सूचना दी, उनमें सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल, आईवी वर्ल्ड […]

You May Like