मैहर में मां शारदा लोक निर्माण की तैयारियां तेज, भूमि चिन्हांकन शुरू

सतना/मैहर। मां शारदा की नगरी मैहर में भव्य मां शारदा लोक के निर्माण की दिशा में तैयारियां तेज हो गई हैं। कलेक्टर रानी बाटड ने बुधवार को अधिकारियों की बैठक लेकर परियोजना की प्राथमिक कार्यवाहियों की समीक्षा की।

मां शारदा लोक के लिए आवश्यक भूमि और संसाधनों के चिन्हांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए मंदिर समिति की भूमि का सीमांकन तथा आवश्यकतानुसार चिन्हांकन करने हेतु राजस्व और स्थानीय निकाय अधिकारियों की टीमें गठित की गई हैं।

बैठक में पर्यटन विभाग की कन्सलटेंसी धरोहर नई दिल्ली की मुख्य आर्किटेक्ट श्रीमती संगीता ने वर्चुअल रूप से जुड़कर प्रारंभिक आवश्यकताओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कन्सलटेंसी टीम 19 और 20 सितंबर को मैहर पहुंचकर स्थल सर्वे करेगी।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि विद्युत और टेलीफोन कंपनियां प्रस्तावित क्षेत्र में केबलिंग और वायरिंग को भूमिगत करने का कार्य प्राथमिकता से पूरा करें। साथ ही सभी विभाग प्रमुख स्वयं उपस्थित रहकर कन्सलटेंसी एजेंसी को सर्वे कार्य में सहयोग देंगे।

बैठक में अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह, एसडीएम मैहर दिव्या पटेल, एसडीएम अमरपाटन डॉ. आरती सिंह, रामनगर एसपी मिश्रा, लोक निर्माण विभाग के बीआर सिंह, सीएमओ सुषमा मिश्रा, जल संसाधन और नर्मदा घाटी विकास विभाग के अधिकारी शामिल हुए। इस अवसर पर पर्यटन विभाग रीवा के सहायक यंत्री अमित तिवारी भी उपस्थित रहे।

Next Post

क्षमा माँगने वाला महान, क्षमा करने वाला उससे भी महान : आशीष अग्रवाल

Wed Sep 10 , 2025
*जैन युवा मंडल एवं सकल जैन समाज, मुरार ने मनाया क्षमावाणी पर्व* ग्‍वालियर। जैन युवा सेवा मंडल एवं सकल जैन समाज, मुरार द्वारा कृष्‍ण वाटिका, शहीद गेट मुरार में क्षमावाणी पर्व पर वात्सल्य भोज का आयोजन किया गया। मुख्‍य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी […]

You May Like