ऑटोमोबाइल्स व्यापारी से लूट करने वाले 4 लुटेरे गिरफ्तार

ग्वालियर: ऑटोमोबाइल्स व्यापारी से लूट करने वाले 4 लुटेरे गिरफ्तार कर उनके पास से एक 315 बोर का कट्टा, एक जिंदा राउण्ड़, एक होंडा शाइन मोटर सायकिल, लंच बॉक्स, दुकान की चाबी और 12 हजार रूपये नगद जप्त किये गए हैं।आरोपियों ने थाना महाराजपुरा के अलावा ग्वालियर जिले के थाना बहोड़ापुर एवं थाना पुरानी छावनी में लूट व चोरी की घटनाऐं करना स्वीकार किया है। प्रदीप शर्मा निवासी शताब्दीपुरम ने थाना महाराजपुरा में रिपोर्ट कराई थी कि रात को वह मालनपुर से अपनी ऑटोमोबाइल्स की दुकान बंद कर स्कूटी से घर शताब्दीपुरम के लिये निकला था जैसे ही अमेठी विष्वविद्यालय वाले मोड से आगे पहुंचा तभी पीछे से एक मोटर साइकिल पर दो लोग आये और टेकनपुर का रास्ता पूछा और रास्ता बताने के लिये अपनी स्कूटी धीमी की तो उन्होने स्कूटी से चाबी निकाल ली।

डरा धमकाकर जेब में रखा मोबाइल एवं दुकान बिक्री के 32,000 रुपये नगद निकाल लिये तथा स्कूटी मे आगे टंगा थैला भी ले लिया जिसमें दुकान की चाबी व मेरा लंच बॉक्स रखा था। पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि उक्त घटना करने वाले आरोपी कोई वारदात करने की नियत से लक्ष्मणगढ पुल मुरैना रोड़ पर एक बिना नम्बर की होंडा शाइन मोटर सायकिल के साथ खड़े हुए हैं। उक्त सूचना पर से पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर जाकर देखा तो मुखबिर के बताए हुलिया के 4 संदिग्ध व्यक्ति होंडा शाइन मोटर सायकिल लिए खड़े दिखे, जिन्होने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया, परन्तु पुलिस टीम द्वारा चोरों संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में पहने ने अपना नाम राजा बेग, सोनू उर्फ इब्राहिम शाह, रिजवान साह, सलमान शाह बताया है।

Next Post

ब्यावरा में पेयजल शुद्धता : कुशलपुरा फिल्टर प्लांट की सफाई शुरू, आठ दिन तक चलेगा अभियान

Thu Jan 22 , 2026
ब्यावरा: नगर में पेयजल सप्लाई के मुख्य स्रोत कुशलपुरा स्थित फिल्टर प्लांट में नपा द्वारा सफाई कार्य किया जा रहा है, पोकलेन द्वारा की जा रही सफाई के दौरान यहां से काफी मात्रा में मिट्टी निकल रही है.उल्लेखनीय है कि इंदौर मे दूषित पानी पीने से हुई मौतों की घटना […]

You May Like