ग्वालियर:शिवपुरी जिले के पिछोर से इंदौर जा रही एक यात्री बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बस पूरी तरह जल गई। घटना अशोकनगर जिले के ईसागढ़ रोड पर बमनावर गांव के पास रात की है। बस कमला ट्रैवल्स की थी और उसमें इंदौर जाने वाले यात्री सवार थे। आग लगते ही बस में अफरा-तफरी मच गई। बस में सवार एक पुलिसकर्मी और ड्राइवर ने कांच तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला।
पास ही मौजूद लोग भी मदद के लिए दौड़े। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।कुछ यात्री गेट तो कुछ यात्रियों को खिड़की के कांच तोड़कर बाहर निकाला गया। बस में आग लगने की सूचना मिलने पर दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन पानी खत्म हो गया। दूसरी गाड़ी बुलाना पड़ी।
आग लगने की सूचना मिलते ही ईसागढ़ और अशोकनगर पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल की एक गाड़ी ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन पानी खत्म होने के बाद भी लपटों पर काबू नहीं पाया जा सका।बस स्टाफ ने बताया कि बस शिवपुरी जिले के पिछोर से चलकर ईसागढ़ और अशोकनगर के रास्ते इंदौर जा रही थी और लगभग सभी सीटें भरी हुई थीं। स्टाफ का कहना है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। उन्होंने बताया कि सभी यात्रियों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया। बस के अंदर जाकर जांच भी की गई।
