बारिश में क्षतिग्रस्त सड़कों की शीघ्र करें मरम्मत: डीएम

सीहोर। सभी विभाग पारदर्शिता, जवाबदेही व समयबद्धता के साथ कार्य करें.

यह बात कलेक्टर बालागुरू के. ने टीएल बैठक में सभी अधिकारियों से कही. कलेक्टर ने कहा शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. बैठक में नेशनल हाईवे और रेलवे परियोजनाओं के लिए किए जा रहे भू-अर्जन, मुआवजा वितरण तथा कब्जा दिलाने की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा कि अधिग्रहित भूमि से संबंधित सभी प्रकरणों को नियमानुसार और पारदर्शी ढंग से शीघ्र निपटाया जाए, उन्होंने शहरी और ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए बारिश में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को आवागमन में कोई परेशानी न हो. कलेक्टर ने नरवाई जलाने की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताते हुए कृषि विभाग और राजस्व अमले को निर्देशित किया कि वे किसानों के बीच जनजागरूकता अभियान चलाएं और निगरानी रखें. पराली जलाना पर्यावरण के साथ मृदा की उर्वरता के लिए भी नुकसानदायक है, इसलिए इस पर प्रभावी रोक लगाई जाए. पराली जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए. बैठक में जिला पंचायत सीईओ सर्जना यादव, अपर कलेक्टर वृंदावन सिंह, संयुक्त कलेक्टर वंदना राजपूत आदि मौजूद थे.

 

Next Post

घातक कार्बाइड गन पर प्रतिबंध, चलाई या बेची तो होगी जेल

Sun Oct 26 , 2025
सीहोर। आखों, दिमाग व नर्वस सिस्टम के लिए घातक कार्बाइड गन पर जिले में प्रतिबंध लगा दिया है. इस गन को चलाने व बेचने वाले दोनों पर कार्रवाई होगी. जेल भी हो सकती है.कार्बाइड गन के नुकसान को देखते हुए कलेक्टर बालागुरु के ने तप्रतिबंध लगा दिया है. कलेक्टर एवं […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।