जब बिपाशा बसु ने विनोद खन्ना की फिल्म को कर दिया था रिजेक्ट

बिपाशा बसु ने मॉडलिंग से बॉलीवुड तक का सफर अपने दम पर तय किया। उन्होंने विनोद खन्ना की फिल्म को ठुकराकर अक्षय कुमार की ‘अजनबी’ से डेब्यू किया।

बॉलीवुड में लंबे समय तक यह माना जाता रहा कि हीरोइन बनने के लिए गोरा रंग और छरहरी काया जरूरी है। लेकिन कुछ अभिनेत्रियों ने इन तयशुदा मानकों को तोड़ते हुए अपनी अलग पहचान बनाई। बिपाशा बसु ने अपनी सांवली रंगत, आत्मविश्वास और बोल्ड अदाओं से इंडस्ट्री में खास मुकाम हासिल किया। 7 जनवरी 1979 को जन्मीं बिपाशा बसु आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं।

बिपाशा बसु का जन्म दिल्ली में एक बंगाली परिवार में हुआ। शुरुआती आठ साल उन्होंने दिल्ली में बिताए, इसके बाद उनका परिवार कोलकाता शिफ्ट हो गया। स्कूल के दिनों में बिपाशा अपने बेबाक अंदाज और दमदार पर्सनैलिटी के लिए जानी जाती थीं। वे स्कूल की हेड गर्ल थीं, छोटे बाल रखती थीं और अपनी सख्त छवि के चलते उन्हें ‘लेडी गुंडा’ तक कहा जाने लगा था।

Next Post

जब शूटिंग से पहले रोते थे इरफान खान, फिर नसीरुद्दीन शाह ने बदल दी किस्मत

Wed Jan 7 , 2026
इरफान खान को इंटरनेशनल टीवी सीरीज की शूटिंग से पहले इतना डर लगता था कि वे रो पड़ते थे। आत्मविश्वास की कमी से जूझ रहे इरफान की किस्मत नसीरुद्दीन शाह की सलाह ने बदल दी। बॉलीवुड और इंटरनेशनल सिनेमा में अपनी गहरी अदाकारी से पहचान बनाने वाले दिवंगत अभिनेता इरफान […]

You May Like