सरकारी जमीन पर विकसित अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई

इंदौर: बुधवार को जिला प्रशासन ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर अवैध कॉलोनी काटने के खिलाफ कार्रवाई की. प्रशासन ने सरकारी जमीन पर बनी सड़क और पक्के निर्माण पर बुलडोजर चलाकर जमीन मुक्त करवाई.

जिले में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण तथा अवैध रूप से कॉलोनी काटने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी है. आज जिला प्रशासन ने ग्राम सनावदिया में सरकारी पट्टे की जमीन पर बनी अवैध कॉलोनी को हटाने की कार्रवाई की. एसडीएम अजय भूषण शुक्ला ने बताया कि भिचौली हप्सी के सनावदिया गांव में भूमि स्वामी जितेंद्र पिता करण सिंह ने सर्वे नंबर 680/1/1/2/3 और 680/1/1/2/6 की करीब 0.550 हेक्टेयर शासकीय पट्टे की भूमि पर अतिक्रमण कर लिया था.

उक्त सरकारी जमीन पर अवैध प्लॉट काटकर बेचने और निर्माण किया जा रहा था. उक्त मामले की जानकारी मिलने पर मौके से निर्माणाधीन पक्के निर्माण और सड़कों को बुलडोजर से हटाने की कार्रवाई की गई. सरकारी जमीन पर कब्जा करने के मामले में आरोपी बने सिंह, चम्पालाल और जितेंद्र पर पहले से ही अवैध कॉलोनी के तहत एफआईआर दर्ज है. कारवाई के दौरान तहसीलदार अनिल पटेल , नायब तहसीलदार अजय अहिरवार और राजस्व अमले के साथ पुलिस बल मौजूद था.

Next Post

'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का मुस्कुरा दो सॉन्ग हुआ रिलीज, अजय देवगन की फिल्म में दिखा प्यार और सुकून का रंग

Thu Sep 24 , 2026
मुंबई, अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ का गाना ‘मुस्कुरा दो’ रिलीज हो गया है। लकी अली ने इसे अपनी आवाज दी है, जबकि रोचक कोहली ने संगीत और मनोज मुंतशिर ने बोल लिखे हैं। अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई […]

You May Like