5.32 लाख की शराब पकड़ाई, दो तस्कर गिरफ्तार

जबलपुर: रांझी पुलिस ने कार्यवाही करते हुए शराब के ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान अवैध शराब के कारोबार में लिप्त दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से 112 पेटी में 96 बॉटल एवं 730 पाव अंग्रेजी, 4450 पाव देशी शराब कीमती लगभग 5 लाख 32 हजार 580 रूपये की जब्त की गई। आरोपी महेश यादव, जोनी एंथोनी एवं रवि उर्फ बल्लू पटवा के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये आरोपी रवि उर्फ बल्लू पटवा की सरगर्मी से तलाश की जारी है।

Next Post

निर्यातित उत्पादों पर शुल्कों,करों की छूट की आरओडीटीईपी योजना 31 दिसंबर तक बढ़ी

Fri Oct 2 , 2026
नयी दिल्ली, 02 अक्टूबर (वार्ता) केंद्र ने निर्यातित उत्पादों पर केंद्र और राज्य स्तरीय शुल्कों, एवं करों की छूट संबंधी आरओडीटीईपी योजना को 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया है। वाणिज्य विभाग ने 30 सितंबर 2026 की अधिसूचना संख्या 41/2026-27 के माध्यम से योजना को 31 दिसंबर 2026 तक बढ़ाया है। […]

You May Like