
इंदौर, विजय नगर थाना क्षेत्र के सुमन नगर स्थित जैन मंदिर के पास सोमवार को अवंतिका गैस पाइपलाइन में बड़ा ब्लास्ट हो गया। धमाके से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में 1 महिला और 3 पुरुष समेत कुल 4 लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय पार्षद द्वारा अवैध बोरिंग कराया जा रहा था। अवैध बोरिंग के कारण गैस पाइपलाइन में लीकेज हुई, जिससे यह ब्लास्ट हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
