फोनपे से जुड़ेंगे वाधवानी फाउंडेशन को दो कार्यक्रम

नयी दिल्ली, 12 सितंबर (वार्ता) फोनपे पेमेंट गेटवे ने वाधवानी फाउंडेशन के दो प्रमुख कार्यक्रमों लिफ्टऑफ और एक्सेलरेट को अपने डिजिटल भुगतान समाधानों और इंडस ऐप स्टोर के साथ जोड़ने के लिए एक करार किया है। फोनपे ने शुक्रवार को बताया कि इस करार का उद्देश्य उद्यमियों और व्यापारियों को आगे बढ़ने के लिए एक मजबूत मंच प्रदान करना है। स्टार्टअप और छोटे तथा मध्यम उद्यमों को पहले तीन महीने के लिए बिना किसी शुल्क के लेनदेन सुविधा, आसान ऑनबोर्डिंग और समर्पित सहायता जैसी सुविधायें मिलेंगी।
यह पहल छोटे व्यवसायों और स्टार्टअप्स के लिए डिजिटल भुगतान, पूंजी, ग्राहकों और बाजार तक आसान पहुंच सुनिश्चित करेगी। अब फोनपे के पेमेंट गेटवे और इंडस ऐपस्टोर से जुड़ने पर इन उद्यमियों को डिजिटल ढांचा और वितरण का लाभ भी मिलेगा। ऐप आधारित स्टार्टअप्स इंडस ऐपस्टोर पर अपने ऐप को आसानी से सूचीबद्ध कर पायेंगे, जिसमें भारतीय डेवलपरों के लिए शून्य लिस्टिंग फीस और चौबीसों घंटे सहयोग जैसी सुविधायें हैं। इसके अलावा, उद्यमियों को बिक्री रणनीति, वित्तीय प्रबंधन और विकास की योजनाओं पर मास्टरक्लास और प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया जायेगा।

Next Post

भुल्लर, बिन्नू के साथ संयुक्त बढ़त पर, डेब्यू कर रहे प्रो कार्तिक और वीर ने भी बनाई कड़ी चुनौती

Fri Sep 12 , 2025
चंडीगढ़ 12 सितम्बर (वार्ता) गगनजीत भुल्लर ने अपने अनुभव का परिचय देते हुए 1-अंडर 71 का स्थिर स्कोर खेला और ओवरनाइट लीडर शौर्य बिन्नू के साथ संयुक्त पहले स्थान पर पहुंच गए। भुल्लर (70-71) और बिन्नू (69-72) दोनों 3-अंडर पर बराबरी पर रहे। आईजीपीएल टूर का यह उद्घाटन मुकाबला बेहद […]

You May Like