दिल्ली कांग्रेस के प्रवक्ता नरेश कुमार की पत्नी का निधन

नयी दिल्ली, 17 जनवरी (वार्ता) दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. नरेश कुमार की पत्नी कुसुम देवी का दिल का दौरा पड़ने से शनिवार को निधन हो गया।

डॉ नरेश कुमार के सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उनकी पत्नी कुसुम देवी (58) को कल रात अचानक दिल का दौरा पड़ा और उन्हें तत्काल यहां अग्रसेन अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उनकी तबियत बिगड़ती गई और आज सुबह करीब 7.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार श्रीमती कुसुम देवी का दोपहर 12 बजे उनके पैतृक गांव हिरण कूदना में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया।

कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने डॉ. नरेश कुमार और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस असहनीय पीड़ा सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

 

Next Post

पीएम मोदी ने एमजीआर को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि

Sat Jan 17 , 2026
नयी दिल्ली, 17 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को तमिलनाडु के दिग्गज अभिनेता और पूर्व मुख्यमंत्री एमजीआर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। श्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “एमजीआर को उनकी ‘जयंती’ पर श्रद्धांजलि। तमिलनाडु की प्रगति में उनका योगदान शानदार है। तमिल संस्कृति […]

You May Like