इतवारी बाजार में कपड़े के शोरूम में लगी आग

छिंदवाड़ा. शहर के व्यावसायिक क्षेत्र इतवारी बाजार में बीती देर रात एक बड़ा हादसा टल गया। इतवारी बाजार के रिहायशी क्षेत्र में स्थित एंजिल आर्ट कपड़े के शोरूम की दूसरी मंजिल में आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। आग की लपटें देखकर पास के दुर्गा पंडाल में मौजूद लोगों ने तुरंत तत्परता दिखाई। उन्होंने तत्काल पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ नगर निगम की 3 दमकल गाडिय़ाँ मौके पर पहुँचीं। पुलिस और निगम की त्वरित कार्रवाई और मुस्तैदी के कारण आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया, जिससे यह रिहायशी इलाके में फैलने से बच गई।

मामूली नुकसान की आशंका

यह घटना एक बार फिर रिहायशी और व्यावसायिक क्षेत्रों में सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है। हालांकि, दमकल टीम की तेजी से आग पर काबू पाने के कारण, शोरूम मालिक के लगभग 1 लाख रुपये के सामान के नुकसान की ही जानकारी सामने आई है। स्थानीय लोगों की सतर्कता और प्रशासन की त्वरित प्रतिक्रिया के कारण एक बड़ा नुकसान होने से टल गया।

Next Post

बैढ़न में बिना वैध दस्तावेज के चल रही यात्री बस जप्त

Mon Sep 29 , 2025
सिंगरौली। जिला परिवहन अधिकारी का आज दिन सोमवार को बैढ़न में वाहनों का विशेष जांच पड़ताल जारी हैं। जहां बिना परमिट के चल रहे एक बस को जप्त कर सुरक्षार्थ परिवहन कार्यालय में खड़ा कराया है। इस कार्यवाही से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार कलेक्टर चन्द्रशेखर […]

You May Like