रिश्वत लेते उपयंत्री और रोजगार सहायक पकड़ाए

छिंदवाड़ा. जबलपुर ईओडब्लू की टीम ने चौरई में छापामार कार्रवाई कर रिश्वत लेते चौरई जनपद पंचायत चके उपयंत्री और ग्राम पंचायत खिरखिरी के रोजगार सहायक को रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया.

बता दे कि ग्राम पंचायत खिरखिरी क्षेत्र में नाली, सड़क जैसे निर्माण कार्य किए गए थे. निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद सरपंच आरती वर्मा ने चौरई जनपद पंचायत में आवेदन किया था उनकी ग्रामपंचायत में नाली, सड़क सहित अन्य निर्माण कार्य पूर्ण हो गए है उक्त कार्य का निरीक्षण कर उन्हें निर्माण कार्य पूर्ण होने का प्रमाण पत्र प्रदान किया जाए. सरपंच द्वारा आवेदन करने पर उक्त निर्माण कार्यो का निरीक्षण चौरई जनपद पंचायत के उपयंत्री नीरज डेहरिया को करना था लेकिन उक्त कार्य करने के लिए ग्राम खिरखिरी के रोजगार सहायक आशीष शर्मा और उपयंत्री नीरज डेहरिया ने सरपंच आरती वर्मा से रिश्वत की मांग कर ली. उपयंत्री और रोजगार सहायक के द्वारा रिश्वत की मांग करने पर सरपंच आरती वर्मा के जेठ लालजी सोलंकी ने जलबपुर ईओडब्लू से इस बात की शिकायत कर दी. शिकायत के बाद ईओडब्लू की टीम आज चौरई पहुंची और टीम ने उपयंत्री नीरज डेहरिया को 50000 रुपए और ग्राम के रोजगार सहायक आशीष शर्मा को 15000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ की टीम में उपुअ. मनजीत सिंह, निरीक्षक प्रेरणा पाण्डेय, निरीक्षक मोमेन्द्र कुमार मर्सकोले, आर. सगीर खान और आर. सुमित पाण्डेय सहित अपुअ. ए. व्ही. सिंह, अपुअ, निरीक्षक भूमेश्वरी चौहान, प्र.आर. कयूम खान, आर. सुमित रजक और जसलीन कौर शामिल थी.

Next Post

तेंदुए ने फिर किया गाय का शिकार, ग्रामीणों में दहशत 

Fri Jul 18 , 2025
परासिया। पश्चिम वन परिक्षेत्र परासिया के शंकरपुर बाघबर्दिया और भोकई बीट में तेंदुए की लगातार उपस्थिति से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बीते दिन भोकई वन क्षेत्र में तेंदुए द्वारा एक महिला का शिकार करने के बाद तेंदुआ लगातार जानवरों का शिकार कर रहा है। शुक्रवार को […]

You May Like