तेंदुए ने फिर किया गाय का शिकार, ग्रामीणों में दहशत 

परासिया। पश्चिम वन परिक्षेत्र परासिया के शंकरपुर बाघबर्दिया और भोकई बीट में तेंदुए की लगातार उपस्थिति से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बीते दिन भोकई वन क्षेत्र में तेंदुए द्वारा एक महिला का शिकार करने के बाद तेंदुआ लगातार जानवरों का शिकार कर रहा है। शुक्रवार को शंकरपुर वन ग्राम के बीट कार्यालय के समीप तेंदुए ने एक गाय का शिकार किया।सूचना पर मौके पर पहुंचे वन हमले को घटनास्थल के आसपास तेंदुए की उपस्थिति के पगमार्क मिले हैं, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि क्षेत्र में तेंदुए की दस्तक लगातार हो रही है।मामले में वन विभाग अलर्ट मोड में है। विदित हो के बीते दिनों वन परिक्षेत्र परासिया के ग्राम भोकई में तेंदुए ने खेत में काम कर रही एक महिला का शिकार किया था।इसके बाद वन विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार गस्त कर रही है।

Next Post

DY CM ने झलबदरी तालाब को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश  

Fri Jul 18 , 2025
रीवा।उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने सुबह विश्वविद्यालय के समीप भ्रमण के दौरान निर्माणाधीन झलबदरी तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया. उन्होंने कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए उपस्थित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों को कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, तय समय सीमा में कार्य पूण करने तथा […]

You May Like

मनोरंजन