
जबलपुर। चरगवां ग्राम मिरगा के पास एक घर में चोरी के शक में ग्रामीणों ने खंबे में बांधकर नरसिंहपुर के युवक को पीटा और जूते-चप्पलों की माला पहनाई । जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
पुलिस ने बताया कि विनय चक्रवर्ती निवासी कुम्हारी मोहल्ला थाना गोटेंगाव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह बैल्डिंग का काम करता है। दोस्त गोल्डी उर्फ निशान्त ठाकुर निवासी गोटेगांव एवं शुभम ठाकुर निवासी गोटेगावं के साथ अपनी मोटर साईकल क्रमांक एमपी 20 जेड डब्लू 1909 से गोटेगांव से तिलवारा रोड तरफ जा रहे थे कि ग्राम मिरगा के पास बाथरूम करने के लिये रूके तो दोस्त एक सूने घर तरफ चले गये तो वह भी उनके पीछे- पीछे चला गया। सूने घर के आगंन में वह एवं गोल्डी उर्फ निशान्त ठाकुर खड़े थे, दोस्त शुभम ठाकुर रोड पर गाडी के साथ खङा था, तभी उस घर व गांव के लोग वहां आये और चोर- चोर कहते हुये दोनों के पास आ गये, तभी दोस्त गोल्डी उर्फ निशान्त ठाकुर. शुभम ठाकुर के साथ वहां से मोटर साईकल के पास चला गया व गांव के दो लोगों ने हाथ, घूसों, थप्पङ एवं जूतों से उसके साथ मारपीट किये।
