जेसीआई मृगनयनी की 34वीं इंस्टॉलेशन सेरेमनी का आयोजन

ग्वालियर। जेसीआई ग्वालियर मृगनयनी के 34वीं इंस्टॉलेशन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल उपस्थित रहे। अतिथियों ने नवनिर्वाचित अध्‍यक्ष शशि गर्ग के नेतृत्‍व में नवदायित्व पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

मुख्‍य अतिथि आशीष उषा अग्रवाल ने कहा कि जब-जब मैं जेसीआई के कार्यक्रमों में आता हूँ, आनंद की अनुभूति होती है। यह मंच साधारण नहीं लगता, बल्कि यह नई उड़ानों, नए ख्वाबों और नए सपनों का मंच लगता है। समाज सेवा का यह प्रण लेने की परंपरा और संकल्प का भाव जिस परिवार में है, उसका नाम है जेसीआई मृगनयनी। इस परिवार में कोई 34 वर्षों से जुड़ा है, तो कोई नए संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है, यही इसकी शक्ति है।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष शशि गर्ग ने कहा कि नवदायित्व के साथ उन्होंने जो संकल्प लिया है, उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ साकार किया जाएगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि उनके नेतृत्व में संगठन समाज सेवा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ हासिल करेगा।

इस अवसर पर विशिष्‍ट अतिथि म.प्र. चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल, जोन प्रेसीडेंट अमृता शर्मा, शुभम जैन एवं सचिव देव्‍यांशी अग्रवाल ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष उषा सोमानी, कन्वीनर प्रीति समीर, रेनू मंगल, प्रीती नामदेव, रिचा अग्रवाल, संतोषी शिवहरे, अनीता जैन, अंकिता पेंदुरकर, मीनाक्षी खत्री उपस्थित रहे।

Next Post

ईडी द्वारा कुर्क की गयी 45 करोड़ की सम्पति केनरा बैंक के सुर्पुद

Mon Feb 2 , 2026
जबलपुर। मनी लॉर्डिंग के प्रकरण में प्रवर्तन निदेशालय के द्वारा 45 करोड़ की तीन संपत्ति कुर्क की गयी थी। पीएमएल कोर्ट विशेष न्यायालय इरशाद अली ने कुर्क की गयी संपत्ति केनरा बैंक के पक्ष में बहाल करने के आदेश किये थे। प्रवर्तन निदेशालय ने जांच में पाया था कि था […]

You May Like