जबलपुर:बरगी थाना क्षेत्र में उधार दिए रूपए में से 88 हजार रूपए वापिस मांगने पर रेत कारोबारी की पिटाई कर दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक अक्षय कुमार श्रीवास निवासी गोकलपुर रांझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे सीमेंट रेत गिट्टी बेचने का काम करता है। 5 जून 2024 को विशाल यादव ग्राम मंगेली का उसके घर गोकलपुर रांझी आया और बोला नर्मदा पुल से एक किलोमीटर दूरी पर मेन रोड पर पिता के नाम से जमीन है जिसे गिरवी रखना है उसे देख लो, इसके बाद संदीप पटेल और जितेन्द्र के साथ 15 जून 2024 को विशाल यादव के घर आये थे.
जहाँ विशाल यादव और उसके पिता सुशील यादव जमीन दिखाये तो मैंने कहा की यह जमीन में गिरवी नहीं रखूँगा, इस जमीन में मिलकर पेट्रोल पंप खोलेंगे तब तक के लिये जमीन में ढाबा खोल लेता हूँ। जिसके संबंध में उसका एवं विशाल यादव के पिता सुशील यादव 55 वर्ष से एक लिखित एग्रीमेंट एक वर्ष के लिये 22 जुलाई 2024 को किया था। एग्रीमेंट में सुशील यादव को दस हजार रूपये नगद, नब्बे हजार रूपये का बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा सिविल लाइन जबलपुर का चेक दिया था।
16 सितम्बर 2024 को कान्हा हाइवे ढाबा के नाम से ढाबा चालू किया था। 5 अक्टूबर 2024 को सुशील यादव से बात करके ढाबा खाली कर दिया और अपना समान ढाबा से लेकर चला गया, जाने से पहले सुशील यादव और बाकी के 88,000 रूपये वापस देने की बात हुई, लेकिन वापिस नहीं किए। अब जब वह पैसे मांगने गया तो विशाल यादव ने उसके उसके साथ मारपीट कर ओर उसकी कार में भी तोडफ़ोड़ कर दी।
