युवा नेता अंशुल तिवारी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश भाजपा के बने सह मीडिया प्रभारी

ब्यावरा/राजगढ़।:राजगढ़ जिले के युवा भाजपा नेता अंशुल तिवारी को प्रदेश संगठन ने एक अहम जिम्मेदारी सौंपते हुए प्रदेश भाजपा का सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है. जिले को मिली इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष व्याप्त है.भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व ने संगठन में युवा नेतृत्व को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राजगढ़ जिले के युवा अंशुल तिवारी को भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश का प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है. इनकी नियुक्ति से राजगढ़ जिले सहित प्रदेश के युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह है.

पूर्व में अंशुल तिवारी द्वारा भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रहते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त किया. वह भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष भी रहे. उन्होंने निरंतरसंगठनात्मक ढांचे को मजबूती प्रदान की.प्रदेश सह मीडिया प्रभारी के रूप में अंशुल तिवारी अब पार्टी की रीति-नीति, सरकार की उपलब्धियों और संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से प्रदेश के अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. उनकी नियुक्ति पर जिले सहित प्रदेश के भाजपा नेताओं, वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है.

Next Post

जिले में ठंड का कहर, तापमान 4 के आसपास, देर शाम से ही छा रहा कोहरा, ठंड ने कंपकपाया

Thu Dec 18 , 2025
ब्यावरा: बीते दो दिनों से जिले में कड़ाके की ठंड का जोर जारी है. न्यूनतम तापमान 4 डिग्री के आसपास बना हुआ है. कड़ाके की ठंड ने कंपकपा दिया है. देर शाम होते ही कोहरा छाने लग रहा है, जो सुबह तक बना रहता है.गौरतलब है कि दिसम्बर माह का […]

You May Like