मूंग खरीदी और खाद संकट पर धरना, बीजेपी पर लगाया पक्षपात और धांधली का आरोप

भैरूंदा. समर्थन मूल्य मूंग खरीदी एवं खाद की कमी को लेकर किसानों के समर्थन में कांग्रेस ने एसडीएम कार्यालय पर धरना देकर एसडीएम मदनसिंह रघुवंशी को ज्ञापन सौंपा.

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने मूंग खरीदी व यूरिया खाद की कमी को लेकर भाजपा सरकार को घेरा. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि मूंग उपार्जन केंद्रों पर सिर्फ बीजेपी नेता की ही मूंग खरीदी जा रही है. बाकि आम किसान परेशान हो रहा है. खाद का वितरण भी भारी धांधली की जा रही है और सिर्फ बीजेपी नेताओं को ही मिल रहा है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सरकार मूंग खरीदी छोटे कांटे 50 किलो वाले इलेक्ट्रॉनिक कांटे से कर रही है. जबकि अन्य जिलों में मूंग की खरीदी लेट कांटों से की जा रही है. मूंग खरीदी के नाम पर सरकार किसानों को परेशान करने का काम कर रही है, हर वेयर हाउस के सामने लंबी-लंबी लाइन लगी है. जिसके कारण किसानों को 4 से 5 दिन लाइन में लगने के बाद भी मूंग नहीं ली रही है. वहीं एफेक्यू माल को भी वेयरहाउस मालिक और सर्वेयर नॉन एफक्यू बताकर किसानों को परेशान करने का काम कर रहे हैं. क्षेत्र में लगातार खाद की कालाबाजारी देखी जा रही है. किसानों को आसानी से खाद नहीं मिल रहा है. जिसके चलते आज उनकी फसल खराब होने की कगार पर है. अगर जल्द से जल्द व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं की गई तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगी. धरना प्रदर्शन में पूर्व शिक्षा मंत्री राजकुमार पटेल, कांग्रेस किसान मोर्चा धर्मेंद्र चौहान, विक्रम मस्ताल, देवीसिंह थारोल सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी सम्मिलित हुए.

 

 

 

Next Post

वार्ड 40: फूटी टंकी पर निर्भर रहवासी, नहीं हो रही पानी की पूर्ति

Fri Jul 25 , 2025
इंदौर: वार्ड क्रमांक 40 का कुछ हिस्सा खजराना गांव के पीछे पड़ता है, जहां करबला मैदान है. इसी के ठीक पीछे क्षेत्र में सैकड़ों मकानों की आबादी है. यहां पानी की आपूर्ति नहीं हो पाती है. पानी की पूर्ति के लिए क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर पानी की काली सरकारी […]

You May Like